फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आगे आए कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए राहत की पहल की गई है। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा और संयुक्त सचिव जेके भाटिया ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात कर बच्चों के सामने आ रही रक्त की कमी सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संस्था की ओर से थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए विशेष रक्तदान शिविर और कार्यक्रम आयोजित कराने का अनुरोध किया गया। कृष्णपाल गुर्जर ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए विशेष रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों को उपहार दिए जाएंगे और विशेष रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। इस दौरान विधायक बड़खल विधायक धनेश अदलखा और एनआईटी विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें