फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद की एक और महिला में कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद की एक और महिला में कोरोना
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोविड-19 संक्रमण की चपेट में जिले के चार लोग आ चुके हैं। सोमवार को सूरजकुंड रोड स्थित ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत के अनुसार महिला में संक्रमण उसके पति के जरिए होने की संभावना है। महिला का पति नोएडा स्थित सीजफायर कंपनी का कर्मचारी है। फिलहाल पति की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि नोएडा की इस कंपनी में कई संक्रमित मिल चुके हैं। सुरक्षा कारणों के लिए दंपति को 10 दिन पहले होम क्वारंटाइन किया गया था। उस वक्त इनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। फरीदाबाद में ही रहने वाले इसी कंपनी के छह अन्य कर्मचारी भी पहले से क्वारंटीन किए जा चुके हैं। सोमवार को जिस महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उसे अब बुखार नहीं है। स्थिति सामान्य हो रही है। वहीं इस दंपति के 32 व 27 वर्षीय दोनों बेटों, घरेलू सहायिका और धोबी को होम क्वारंटीन किया है। दंपति का बड़ा बेटा शादीशुदा है। हालांकि उसकी पत्नी इन दिनों ससुराल में नहीं है। इस कारण उसे परिवार से दूरी बनाने के सलाह दी गई है। संक्रमित महिला निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं स्पेन से लौटी फरीदाबाद निवासी पहली संक्रमण पीड़ित महिला पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
संक्रमित महिला को दो दिन से बुखार था। महिला जांच के लिए निजी अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल के डॉक्टर ने कोविड-19 के लक्षण देखते हुए महिला को जांच की सलाह दी थी। निजी लैब में जांच के बाद महिला में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला के पति का नमूने भी जांच के लिए भेजा गया है।
- डॉ. रामभगत, कोविड-19 नोडल अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें