फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किसान मोर्चा ने एडीजीपी पूरण कुमार की आत्महत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। संयुक्त किसान मोर्चा जिला ने जाट धर्मशाला में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता उदय सिंह सरपंच ने की। वहीं, संचालन मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने किया। बैठक में एडीजीपी पूरण कुमार की आत्महत्या, जलभराव से नष्ट फसलों का मुआवजा, धान–बाजरा–कपास की एमएसपी पर खरीद और किसानों को खाद की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। किसान नेताओं महेंद्र सिंह चौहान और धर्मचंद घुघेरा ने पूरण कुमार की आत्महत्या को दर्दनाक बताया। इसके साथ ही मांग रखी कि मामले की जांच सीबीआई या सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश से कराई जाए। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की घटना और रायबरेली में दलित युवक की हत्या की भी निंदा की। मोर्चा नेताओं उदय सिंह सरपंच और रूप राम तेवतिया ने कहा कि जलभराव से फसलें नष्ट होने के बावजूद किसानों को अब तक 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा नहीं मिला है, जिससे किसानों में भारी रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें