फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा बच्चे को मुक्त कराया, महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र से एक महिला सहित तीन लोगों ने 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने बच्चे के परिजनों से उसे छोड़ने की एवज में 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी थी। थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने शिकायत मिलने के दो घंटे बाद ही तीनों आरोपियों को नोएडा से दबोच कर बच्चे को सकुशल मुक्त करा लिया। आरोपी महिला को अदालत ने जेल भेज दिया जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना सराय ख्वाजा प्रभारी अशोक सैनी ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान मनोज, बॉबी व मनोज की मां केसा के रूप में हुई है। बच्चा सराय ख्वाजा में अपने फूफा लोकेंद्र के घर रहता है। लोकेंद्र निजी फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। आरोपियों ने 29 मई की शाम बच्चे का अपहरण कर लिया था। उन्होंने बच्चे के फूफा लोकेंद्र को फोन करके उससे एक लाख रुपये की मांग की थी। बहुत मिन्नत करने के बाद बदमाशों ने 50 हजार रुपये देने के बाद बच्चा छोड़ने की बात कही। लोकेंद्र ने 30 मई को मामले की सूचना पुलिस को दे दी। थाना प्रभारी अशोक सैनी व क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने शिकायत मिलने के दो घंटे के भीतर ही आरोपियों को नोएडा से काबू कर लिया।
फोन का पैसा चुकाने के लिए किया था अपहरण
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बॉबी ने किसी का फोन चोरी करके बेच दिया था। फोन के मालिक को इसका पता लग गया। फोन मालिक बॉबी पर फोन के पैसे या फोन वापस करने का दबाव बना रहा था। बॉबी फोन के पैसों को खर्च कर चुका था। वह बच्चे के फूफा लोकेंद्र को जानता है। उसे पता था कि उसके पास रुपये हैं। बॉबी ने अपने जीजा मनोज के साथ मिलकर पहले लोकेंद्र का अपहरण करने की योजना बनाई। उसके बाद योजना में बदलाव करके बच्चे का अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन

घर के बाहर से किया था अगवा
29 मई की शाम जब बच्चा घर के बाहर खेलने निकला उसी समय बच्चे का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने बच्चे के फूफा लोकेंद्र को 50 हजार रुपये लेेकर नोएडा के सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। पुलिस टीम ने लोकेंद्र को खाली बैग देकर मेट्रो स्टेशन भेजा और खुद स्टेशन के आसपास छिप गए। जैसे ही मनोज की मां केसा रुपये लेने पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। केसा की निशानदेही पर आरोपियों की झुग्गी से मनोज व बॉबी को भी काबू कर लिया गया। आरोपियों के पास से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें