फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सावन की शिवरात्रि आज, मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांवड़ियों के लिए भी विशेष दिन, शिवालयों में रहेगी जयकारों की गूंज
विज्ञापन

फोटो है विशाल कांवड़ रथ यात्रा का व्यापार मंडल ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। सावन मास की शिवरात्रि आज (बुधवार) पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है। सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने जलाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, और भस्म अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।
इस विशेष अवसर पर कांवड़ियों के लिए भी आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कई श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न शिवालयों में रुककर जल चढ़ाएंगे। मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन व स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। स्थानीय शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण का भी आयोजन होगा। मंदिरों को आकर्षक लाइटिंग और फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालु व्रत रखकर पूरे दिन शिव नाम का जाप करेंगे। कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालु रवि, महेश और सतीश ने बताया कि सावन शिवरात्रि का दिन बहुत पावन होता है। हम हर वर्ष इस दिन जल चढ़ाकर विशेष पुण्य कमाते हैं
विज्ञापन


पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत



हुड्डा सेक्टर दो मोड़ पर हरिद्वार से होडल जा रही विशाल रथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। रथ के साथ कांवड़ ला रहे कांवड़ियों का हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा स्वागत किया गया। व्यापारियों ने पुल के ऊपर से कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा की और कांवड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत कर जलपान कराया। कांवड़ यात्रा का स्वागत मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पलवल के प्रधान विनोद जैन, सचिव देवेन्द्र गोयल, विजय तायल, कोषाध्यक्ष सतीश सिंगला, मनोज गर्ग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं हथीन के कांवड़ यात्री ऋषिकेश हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर वापस लौटने लगे हैं। बुधवार को विभिन्न शिव मंदिरों में पवित्र गंगा जल चढ़ाया जाएगा। पवित्र गंगा जल लाने वाले कांवड़ियों का शिविरों में स्वागत किया जा रहा है। जल चढ़ाने की प्रक्रिया के बाद ही कांवड़िए अपने अपने घरों में प्रवेश करेंगें। कांवड़ यात्रियों के आगमन से लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें