फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: कथा के दौरान कथावाचक के दोस्त की मौत, पंखा घुमाते वक्त लगा करंट; चटाई के नीचे भरा था पानी

Sat, 20 Sep 2025 09:19 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

मृतक कथावाचक विकास के भाई आकाश का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसके भाई को बचाने का प्रयास नहीं किया। विकास की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। विकास के दो बच्चे है, जिनमें 2 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है।
विज्ञापन
कथावाचक के दोस्त विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद सेक्टर-55 हाउसिंग बोर्ड में चल रही भागवत कथा के दौरान कथावाचक के साथी की करंट लगने से मौत हो गई। कथावाचक को गर्मी लग रही थी, तो उसने अपने साथी को अपना पंखा घुमाने के लिए कहा। जिस पर दोस्त को पंखा घुमाते वक्त उसको करंट लगा और मौत हो गई।

विज्ञापन

मौके पर ही हो गई मौत
जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के सेक्टर-55 हाउसिंग बोर्ड में 5 सितंबर से भागवत कथा का आयोजन करवाया था। जिसका 19 सिंतबर को कथा का आखिरी दिन था। नंगला चौक का रहने वाले विकास कथा वाचक का काम करता था। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे संतोष और विकास अपने दो अन्य साथियों के साथ कथा करने के लिए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी आए थे। विकास मंच पर बैठा हुआ था और संतोष कथावाचन कर रहा था। गर्मी लगने की वजह से संतोष ने विकास से पंखा घुमाने के लिए कहा। पंखा घुमाने के दौरान ही विकास को करंट लग गया। करंट इतना जोरदार लगा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भाई को नहीं किया किसी ने बचाने का प्रयास
मृतक कथावाचक विकास के भाई आकाश का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसके भाई को बचाने का प्रयास नहीं किया। विकास की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। विकास के दो बच्चे है, जिनमें दो साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। विकास का एक दूसरा भाई आकाश है। मृतक विकास भागवत कथा के अलावा सीएससी सेंटर चलाते थे।
विज्ञापन

चटाई के नीचे भरा हुआ था पानी
मृतक विकास के भाई आकाश का आरोप है कि कथा के दौरान बैठने की जगह पर चटाई के नीचे पानी भरा हुआ था। वहां पर नंगी तारे भी डाली हुई थीं। उसी वजह से पंखे में करंट आ गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पड़ोसी व कथावाचक संतोष के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें