संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन और किसान संगठनों की महापंचायत के मद्देनजर पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित यूपी-हरियाणा करमन बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। बॉर्डर को सील कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद कुछ लोगों को वापस भेजा गया। पुलिस टीम मथुरा-आगरा की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहन पर नजर रख रही है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक वाहन चालक से गंतव्य और यात्रा के उद्देश्य की जानकारी ली जा रही है।