फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोबाइल गुम हो जाने पर कांवड़ियों ने हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार, पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर से पुन्हाना जा रहे एक कांवड़िये का बस अड्डा चौकी के पास मोबाइल गुम हो गया। जिस पर कांवड़ियों ने मंगलवार देर रात को जमकर हंगामा कर दिया। इसके बाद अनाज मंडी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। जिससे करीब आधे घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात पुन्हाना निवासी कांवड़ियों की टोली कांवड़ लेकर बस स्टैंड के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग से जा रही थी। बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने कांवड़िये वीडियो बना रहे थे। तभी सचिन नामक कांवड़िये का मोबाइल खो गया। फोन खोने से गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस कर्मियों से मोबाइल तलाशने की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना पाकर आदर्श नगर थाना प्रभारी अमित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने कांवड़ियों को समझाते हुए लिखित शिकायत देने को कहा। लेकिन वह नहीं माने और हंगामा करते हुए अनाजमंडी के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम से बल्लभगढ़ से आगरा-मथुरा की ओर जाने वाली एक साइड पर वाहनों की आवाजाही थम गई। आदर्श नगर थाना प्रभारी अमित कुमार उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद उन्हें पलवल की ओर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें