फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में जौहर दिखाने आज उतरेंगी कंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज से दिल्ली में पैरा विश्व एसोसिएशन चैंपियनशिप की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आज से पैरा विश्व एसोसिएशन चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। इसमें जिले के प्रणव सूरमा और कंचन लखानी खेलते हुए नजर आएंगे। इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओलंपिक रजत पदक विजेता प्रणव क्लब थ्रो में देश का प्रतिनिधित्व करने मैदान पर उतरेंगे। वहीं 2024 में ओलिंपिक का हिस्सा रही कंचन शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में अपना जौहर दिखाने उतरेंगी।
विज्ञापन


कंचन लखानी आज शाम 5.30 बजे मुकाबले के लिए उतरेंगी। वहीं प्रणव सूरमा अपने अभियान की शुरुआत अक्तूबर से करेंगे। 41 वर्षीय कंचन ने बताया कि चयन के बाद से वे बेहद खुश हैं। उन्होंने चैंपियनशिप में पदक जीतने की उम्मीद जताई है। प्रणव ने बताया कि मुकाबलों के लिए रोमांचित हूं। तैयारी पूरी हो चुकी है। उम्मीद करता हूं कि देश के लिए विश्व चैंपियनशिप में पदक हासिल करूं। नजरें स्वर्ण पदक पर ही रहेंगी। 27 सितंबर से शुरू होने वाली चैंपियनशिप में एथलेटिक्स के विभिन्न मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विश्व के करीब 110 देश भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें