फरीदाबाद। बदरपुर बॉर्डर से रेखा परिहार मेले में दूसरी बार आईं हैं। रेखा पर्यटकों के लिए क्ले से बनी हस्तनिर्मित उत्पाद लाई हैं, जिनमें डीआईवाई कैटल्स, खुशबू वाली मोमबत्ती, सुंदर और बेहतरीन पेंटिंग व अन्य घर को सजाने वाला उत्पाद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार उन्हें लोगों की काफी अच्छा प्रतिक्रिया मिली थी और इस बार भी उन्हें लोगों से पूरी उम्मीद है। लोग न केवल उनकी पेंटिंग की तारीफ कर रहे हैं बल्कि उसको बनाने के तरीके में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रेखा ने एक पेंटिंग का नाम कैलाश का द्वारपाल रखा है। पेंटिंग में कैलाश पर्वत के आगे नंदी महाराज बैठे पहरा दे रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। संवाद