फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जू-जुत्सु : जींद में आज दिखेगा फरीदाबाद का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से जींद में होगी प्रतियोगिता की शुरुआत, दम दिखाने उतरेंगे जिले के 14 खिलाड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला स्तर पर ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम में जगह पाने वाले 14 खिलाड़ी आज जींद में दम दिखाने उतरेंगे। सभी 14 खिलाड़ी जू-जुत्सु प्रतियोगिता के अलग-अलग आयुवर्ग में अपनी बादशाहत कायम करने उतरेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-10, 12, 14 और अंडर-19 के मुकाबले खेले जाने हैं।

इनमें बालक वर्ग के अंडर-10 में रिद्धिमान सिंह 25 किलोग्राम भार वर्ग, विहान दास 32 किलोग्राम भार वर्ग और केशव राणा 36 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगे। वहीं, अंडर-12 में अथर्व भारद्वाज 32 किलोग्राम भार वर्ग में नजर आएंगे। इसके अलावा अंडर-14 में सार्थक शर्मा 69 किलोग्राम भार वर्ग में दम दिखाएंगे। अंडर-19 में कार्तिकेय चौधरी 52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग लेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा बालिका वर्ग के अंडर-10 में चारु धीमान 32 किलोग्राम भार वर्ग शामिल होंगी। वहीं, अंडर-12 में तितिक्षा कात्यान 25 किलोग्राम भार वर्ग और विहिका सिंह 40 किलोग्राम भार वर्ग में नजर आएंगी। अंडर-14 में अंशिका भारद्वाज और दिशिता फानिश 52 किलोग्राम भार वर्ग में नजर आएंगी जबकि चैतन्य कात्यायन 57 किलोग्राम भार वर्ग में दम दिखाएंगी। अंडर-19 में प्रकृति कात्यायन 57 किलोग्राम भार वर्ग में और अंबिका कपूर 70 किलो से अधिक भार वर्ग में प्रतिभाग लेंगी।
विज्ञापन


फरीदाबाद टीम के टीम मैनेजर अंकुर शर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए बेहद उत्साहित हैं। अधिक से अधिक पदक फरीदाबाद के नाम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें