फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेपी क्रिकेट अकादमी ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-89 स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में जेपी क्रिकेट अकादमी ने स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई स्टार नेक्स्ट 36 ओवर में 202 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेपी अकादमी ने 24.5 ओवर में दो विकेट पर 205 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


स्टार नेक्स्ट के लिए मनु शर्मा ने 87 रन बनाए जबकि अभय ने 40 रनों का योगदान दिया। जेपी के लिए प्रखर शुक्ला ने तीन विकेट चटकाए जबकि प्रखर मिश्रा और प्रखर उपाध्याय ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में जेपी के लिए बल्लेबाजी को आए अंशुमान सिंह ने 19 चौकों की सहायता से 74 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तन्मय उपाध्याय ने 43 और आयुष ने 38 रन बनाए। स्टार नेक्स्ट के लिए नैतिक और तजील ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। शतकीय पारी खेलने वाले जेपी के कप्तान अंशुमान सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें