फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देवर्षि नारद जयंती समारोह में पत्रकारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। राज्य स्तरीय 10वें देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार समारोह में रविवार को डॉ. अमित आर्य सहित 8 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देवर्षि नारद ब्रह्मांड के प्रथम पत्रकार थे। लोकहित में सर्वप्रथम नारद जी से ही संवाद की विद्या शुरू हुई।

केबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 2014 से अब तक पत्रकारों के हित में अनेक कार्य किए हैं। इनमें पत्रकारों की सम्मान पेंशन, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, यात्रा सुविधा और अन्य योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर क्षेत्र के प्रचारक जतिन कुमार ने कहा कि कोविड के समय में स्वास्थ्य और सुरक्षा कर्मियों का सम्मान हुआ। वहीं उन सभी को समाज के सामने लाने वाले पत्रकार भी सम्मान के पात्र हैं। यह कार्य विश्व संवाद केंद्र के प्रयासों से भी हुआ। सम्मान पाने वाले पत्रकारों में फरीदाबाद से उत्तम राज, डॉ. अमित आर्य, पंचकूला से साक्षी शर्मा, ज्ञानेंद्र भरतरिया, गुरुग्राम से प्रियंका सौरभ, हिसार से सुशील नवीन, जींद से यशपाल कंचन और तोशाम से प्रवीण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक सतीश फागना, विभाग संघ चालक अरविंद सूद, सह विभाग संघ चालक जयकिशन, वीरभान शर्मा, संजीवन कुमार, विभाग कार्यवाह राजेश महेश्वरी, त्रिसंगठन मंत्री आरोग्य भारती, एमडीयू के रजिस्ट्रार केके गुप्ता, मानव रचना शिक्षण संस्थान के रजिस्ट्रार रमेश अरोड़ा, सरकार तलवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें