फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई पास युवाओं के लिए सरकारी दफ्तरों में अप्रेंटिस का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईटीआई पास युवाओं के लिए सरकारी दफ्तरों में अप्रेंटिस का सुनहरा मौका, 14 नवंबर तक आवेदन
विज्ञापन

- एससी व बीसी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों से बढ़ेगा चयन का अवसर

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा सरकार कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से युवाओं को रोजगार की राह दिखाने की बड़ी पहल की गई है। प्रदेश के विभागों, बोर्डों, निगमों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 के तहत आईटीआई पास उम्मीदवारों को अप्रेंटिस लेने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जो युवा सरकारी संस्थानों में वास्तविक कार्य अनुभव हासिल करने का सपना लिए बैठे हैं, उनके लिए यह अवसर किसी सुनहरी चाबी से कम नहीं।
विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर वर्ष 2025 की चौथी अनुसूची के द्वितीय चरण में शामिल कार्यालयों को अपनी सेवाएं देने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल के प्लेसमेंट अधिकारी कैप्टन उदय सिंह ने बताया कि हरियाणा निवासी तथा हरियाणा या चंडीगढ़ के मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थान से एनसीवीटी/एससीवीटी के तहत उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 20 प्रतिशत जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। उन्होंने आवेदकों से कहा कि पंजीकरण के दौरान मोबाइल नंबर, आधार और ईमेल आईडी सही दर्ज करना जरूरी है ताकि समय पर सूचनाएं मिलती रहें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पलवल आईटीआई अप्रेंटिसशिप सेल से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें