फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नौकरी और गृह कलेश युवाओं को बना रहा मनोरोगी, 50 लोग रोज पहुंच रहे अस्पताल

Fri, 21 Jul 2023 10:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक फोटो
विज्ञापन

विश्व मस्तिष्क दिवस-

रोगियों में 50 प्रतिशत युवा, दवा के साथ-साथ दी जा रही काउंसिलिंगडॉक्टर मान रहे अकेलापन बढ़ा रहा मानसिक रोगियों में तनाव

निभा रजक
फरीदाबाद। कॅरियर-नौकरी और गृह कलेश युवाओं को तेजी से मानसिक रोगी बना रहा है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि मानसिग रोग विभाग का आंकड़ा बता रहा है। बीके अस्पताल में प्रतिदिन 50 से ज्यादा मरीज ऐसे हैं, जो कि मानसिक रूप से परेशान या बीमार हैं। मरीजों का इलाज दवा के साथ-साथ काउंसलिंग से किया जा रहा है। इनमें 50 फीसदी युवा हैं।

आज तेज रफ्तार से भागती हुई जिंदगी में रुकना मना है। रुक जाने वाला व्यक्ति नई शुरुआत की बजाय धीरे-धीरे डिप्रेशन की ओर जाने लगता है। युवाओं में सबसे ज्यादा तनाव देखने को मिल रहा है। स्मार्ट सिटी में प्रतिमाह 1500 से ज्यादा मानसिक रोगी सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें 50 फीसदी युवा, 25 फीसदी गृह कलेश व 25 फीसदी में अन्य शामिल हैं। निजी अस्पतालों को देखा जाए तो संख्या और बढ़ सकती है। डॉक्टरों की मानें तो मरीजों की संख्या में इजाफा का एक सबसे बड़ा कारण अकेलापन भी है। अकेले रहने वाला व्यक्ति ओवर थिंकिंग करके मानसिक रूप से बीमार होता चला जाता है और धीरे-धीरे शारीरिक रूप से भी बीमार हो जाता है।
विज्ञापन

-


इन दिनों लोगों में ये बीमारियां बढ़ रही
कोरोना के बाद मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ गई और यह सिलसिला अब भी जारी है। बीके अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक मस्तिष्क शरीर का अहम हिस्सा है, यह पूरे शरीर को नियंत्रित करता है। इससे जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वर्तमान में अल्जाइमर, डिमेंशिया, एपिलेप्सी, ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज, याददाश्त की कमी, पार्किंसन, माइग्रेन, ब्रेन ट्यूमर, तनाव, डिप्रेशन आदि मस्तिष्क से जुड़ी तमाम समस्याएं बढ़ रही हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टरों से संपर्क करें।

इन बातों का रखें ख्याल
1- दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग-व्यायाम और फलों को डाइट में शामिल करें।
2- मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए तनाव से दूर रखना जरूरी है, प्रतिदिन योग और मेडिटेशन करें। मेडिटेशन से आपका दिमाग शांत रहता हैै। 3. नींद पूरी न होने का असर भी सीधा दिमाग पर पड़ता है, इसलिए समय पर सोना और उठना भी जरूरी है।
विज्ञापन

4. खानपान का असर भी आपके मस्तिष्क पर होता है। शराब, सिगरेट, तंबाकू, फास्ट फूड, जंक फूड से दूरी बनाकर रखें। पौष्टिक चीजों का सेवन करें।
-
डॉक्टर से बातचीत
बीके अस्पताल में प्रतिदिन 50 से ज्यादा मानसिक रोगी पहुंच रहे हैं, अस्पताल में दो काउंसलर हैं, ज्यादातर मरीज नौकरी, कॅरियर और निजी जीवन को लेकर परेशान हैं। ऐसे लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
- डॉ. धर्मवीर नहरा, मनोरोग चिकित्सक, बीके अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें