फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: झाड़सेतली की बदलेगी सूरत, कई विकास परियोजनाओं पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
6 करोड़ रुपये खर्च करके जलभराव, जाम, गड्ढों व गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वार्ड नंबर 1 के झाड़सेतली गांव में नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सरकार ने लगभग 6 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत से कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की घोषणा की है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना और सड़कों की स्थिति में सुधार करना है। इन कार्यों से इलाके के जीवन स्तर में सुधार होने के साथ जमीन की कीमत में भी उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।

झाड़सेतली में लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम की तरफ से खजाना खोल दिया गया है। इस इलाके के विकास के लिए निगम की तरफ से करीब 6 करोड़ रुपये खर्च करके जलभराव, जाम, गड्ढों व गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इलाके के लोगों की मांग को देखते हुए निगम की तरफ से विकास कार्यों को लेकर प्राथमिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले माह से जमीनी स्तर पर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन




जल आपूर्ति में होगा सुधार
झाड़सेतली गांव में जलापूर्ति नेटवर्क को मजबूत करना इन विकास कार्यों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें दो प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। गांव की विभिन्न सड़कों में 100 एमएम और 150 एमएम की डीआई जलापूर्ति लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1.30 करोड़ रुपये है। यह कार्य शुरू होने के 7 महीनों में पूरा करने की समय सीमा तय की गई है। वहीं बूस्टिंग स्टेशन से झाड़सेतली गांव में 200 एमएम की डीआई जल आपूर्ति लाइन भी बिछाई जाएगी ताकि गांव में बिना किसी रुकावट के पेयजल की आपूर्ति की जाए। इसकी लागत करीब 70 लाख रुपये है। यह काम करीब एक साल में पूरा होगा।

गांव की मुख्य सड़क के साथ गलियों में भी होगा विकास

फिरनी रोड झाड़सेतली में आरएमसी एम-25 ग्रेड की सड़क बनाई जाएगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 85 लाख रुपये है और इसे 12 महीनों में पूरा किया जाना है। फिरनी रोड अक्सर गांव के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग होता है। इसके नवीनीकरण से गांव के लोगों के साथ आस-पास के लोगों को काफी सुविधा होगी। इसके अलावा झाड़सेतली गांव की विभिन्न सड़कों में आरएमसी एम-25 ग्रेड की सड़क बनाने का काम किया जाएगा। इस परियोजना में करीब 1.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह कार्य एक साल में पूरा किया जाएगा।

गलियों में बिछेंगी टाइल्स
इसके अतिरिक्त झाड़सेतली गांव की विभिन्न सड़कों में 80 एमएम मोटी एम-35 ग्रेड इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने की भी परियोजना है। इस कार्य की अनुमानित लागत करीब 1.50 करोड़ रुपये है यह कार्य एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इंटरलॉकिंग टाइल्स न केवल टिकाऊ होती हैं, बल्कि वे सड़कों को एक साफ और सौंदर्य पूर्ण रूप भी देती हैं, जिससे गांव का शहरी स्वरूप बेहतर होगा।
विज्ञापन


एक साल के अंदर पूरे होंगे काम
इन सभी विकास कार्यों की कुल अनुमानित लागत करीब 6 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं को 6 महीने से लेकर 12 महीने तक की अवधि में पूरा करने की उम्मीद है।



इन सभी विकास कार्यों के लिए प्राथमिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। आने वाले वर्ष में लोगों को इनका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- सतपाल, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें