फरीदाबाद। लक्कड़पुर और अनंगपुर गांव में चोर दो घरों से जेवर, तीस हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर ले गए। लक्कड़पुर में चोरी हुई बीस ग्राम सोने की चेन की कीमत करीब 2.81 लाख रुपये है। दोनों वारदातों में चोरों ने रात के समय घरों को निशाना बनाया। शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर निवासी सेवानाथ शर्मा ने सूरजकुंड थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 सितंबर की सुबह घर में चोरी का पता चला। दूसरी वारदात अनंगपुर में 11 सितंबर की रात हुई। परिवार बरामदे में सो रहा था। रात करीब तीन बजे पत्नी की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर सोने का मंगलसूत्र, चांदी की तगड़ी, एक जोड़ी पाजेब, बीस हजार रुपये और मोबाइल गायब मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद