फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शादी के घर से लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। थाना क्षेत्र के गांव ढाडोला में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब घर से लाखों रुपये के सोना-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया। पीड़ित हसन मोहम्मद निवासी ढाडोला की शिकायत पर पुलिस ने नामजद महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 5 फरवरी 2026 को उनकी भतीजी वकीला की शादी थी। शादी के अवसर पर उनकी साली नसीमा भी घर आई हुई थी और कार्यक्रम के बाद भी घर पर ही रुकी हुई थी। 8 फरवरी को हसन मोहम्मद किसी कार्य से पिनगवां गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी असमीना खेतों पर गई थीं। घर पर उस समय उनकी पुत्रवधु रुकसार पत्नी वकील और नसीमा मौजूद थीं। आरोप है कि जब रुकसार नमाज अदा करने लगी तो नसीमा ने मौके का फायदा उठाया। उसने कथित रूप से घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया और संदूक का ताला खोलकर उसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। कुछ देर बाद जब परिवार को घटना का पता चला तो उन्होंने नसीमा की तलाश की, लेकिन वह गहनों सहित फरार हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें