फरीदाबाद। एसजीएम नगर में डॉक्टर के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसजीएम नगर निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वे पेशे से डॉक्टर हैं। 17 अगस्त की रात को वह अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। अगले दिन 18 की सुबह जब वे वापस आए तो घर का मुख्य ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो करीब 80 हजार रुपये, सोने की चैन, कान के झुमके समेत कई गहने चोरी हो गए। संवाद