फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन मकानों से आभूषण और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के तीन मकानों से आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव सीकरी निवासी शिवम ने बताया कि 26 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। वहीं दूसरे कमरे में उनकी भाभी व छोटा बच्चा सो रहा था। उसी कमरे में अलमारी रखी हुई थी। उनके घर की छत पर गेट नहीं लगा हुआ है।
देर रात आरोपी छत से घर के अंदर आए और भाभी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिसके बाद उन्होंने अलमारी में रखें दो सोने के कंगन, सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब आदि चोरी कर लिए।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम नगर निवासी शंभू यादव ने बताया कि वह हर रोज की तरह 30 जुलाई को भी नौकरी पर गए थे। शाम को जब वह वापस आए तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था। उनके घर की अलमारी में रखे एक मंगलसूत्र, कानों की बाली, नथनी, पाजेब काई चोरी करके ले गया।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव ताजपुर निवासी सुभाष ने बताया कि उनके घर के अंदर रखी अलमारी में रखी सोने की अंगूठी और 8 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें