फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस में अब मल्टीमीडिया में भी होंगे दाखिले

Fri, 09 Jun 2023 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसी बोस में अब मल्टीमीडिया में भी होंगे दाखिले
विज्ञापन

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विजुअल कम्युनिकेशन एवं मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी में 30 सीटों के साथ बीएससी डिग्री पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने बताया कि इसमें दाखिले के लिए 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें ग्राफिक डिजाइन, टाइपोग्राफी, फोटोग्राफी और चित्र सज्जा सहित विजुअल कम्युनिकेशन की पढ़ाई कराई जाएगी। पाठ्यक्रम में छात्रों को स्टूडियो कक्षाओं, कार्यशालाओं और इंटर्नशिप सहित सीखने के कई अवसर प्राप्त होंगे। उन्हें अत्याधुनिक सुविधाओं और उपकरणों जैसे कि ऑटो डेस्क माया, ब्लेंडर, पेंसिल 2डी, एडोब एनिमेशन आदि जैसे डिजाइन और एनिमेशन सॉफ्टवेयर, डिजिटल कैमरा आदि अत्याधुनिक मीडिया स्टूडियो में सीखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बैचलर्स ऑफ सोशल वर्क और एमए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) में भी दाखिला ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें