संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय में पांच साल बाद वार्षिक उत्सव शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से हुई, जिसमें प्रो. प्रदीप डिमरी और छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर छात्रों को उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में सभी डीन, शिक्षण विभागों के चेयरपर्सन और डीएसडब्ल्यू टीम उपस्थित रही। विश्वविद्यालय परिसर को सृजन क्लब द्वारा सजाया गया था, जो आकर्षक और रचनात्मक नजर आया।
दिनभर छात्रों द्वारा विकसित तकनीकी प्रोजेक्ट्स और रचनात्मक कार्य प्रमु्ख आकर्षण रहे। रोबो रेस, रोबो सॉकर, लेजर बैटल, आइडियाथॉन, सीएडी डिजाइन, ब्रिज डिजाइन, बग बैश के साथ कैनवास पेंटिंग, टैटू आर्ट और कोड केड जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सभी गतिविधियां फेस्टिवल की थीम नवाभिव्यक्ति परंपरा और नवाचार के संगम के अनुरूप थीं।
प्रो. प्रदीप डिमरी और पूरी डीएसडब्ल्यू टीम ने पहले दिन के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया और छात्रों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
फरीदाबाद जेसी बोस विश्वविद्यालय में आयोजित एलिमेंट्स कलमायका 2026 कार्यक्रम में गाना सुनाते प्र