फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: जेसी बोस की टीम को तीसरा स्थान, सन ट्रैकिंग सोलर पैनल के प्रोटोटाइप पर आधारित था प्रोजेक्ट

Thu, 25 May 2023 05:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

कुलपति प्रो. तोमर ने टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों के बारे में जानने का अवसर प्रदान करते हैं और उनमें नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
जेसी बोस की टीम को तीसरा स्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों की टीम को सन ट्रैकिंग सोलर पैनल के प्रोटोटाइप पर आधारित प्रोजेक्ट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता का आयोजन आरकेजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद (यूपी) द्वारा किया गया था। यह प्रोजेक्ट अरुडिनो कंट्रोलर बोर्ड पर सोलर सेल की मदद से बिजली पैदा करने पर आधारित था।

 

विद्यार्थियों की टीम ने बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर से मुलाकात की। इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो अरविंद गुप्ता, प्रो संदीप ग्रोवर, डॉ पवन सिंह और परियोजना पर्यवेक्षक डॉ. भूपेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। 

 

प्रोजेक्ट के प्रोटोटाइप को छठे सेमेस्टर के छात्र अंकित बेनीवाल, अंजलि प्रसाद, अंकित पंवार, अनुनय दीक्षित और अंकित द्वारा विकसित किया गया। डॉ. भूपेन्द्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर से 80 टीमों ने भाग लिया, जिसमें विश्वविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

 

कुलपति प्रो. तोमर ने टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों के बारे में जानने का अवसर प्रदान करते हैं और उनमें नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें