फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 12वीं की छात्रा को गोली मारने वाला जतिन 'जल्लाद' मुठभेड़ में घायल, दो पिस्तौल...एक माह में ली थी आठ सिम

Thu, 06 Nov 2025 06:54 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में 12वीं की छात्रा पर गोली चलाने वाले आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन मंगला को क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर लिया है। कबूलपुर गांव के पास हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
आरोपी जतिन मुठभेड़ में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ के श्याम कॉलोनी में सरेआम तीन नवंबर की शाम को छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी जतिन मंगला ने हथियार बरामदगी के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली मार दी। जिसके बाद घायल आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध वरुण कुमार दहिया ने बताया कि आरोपी जितेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसके पास दो पिस्तौल थी। एक से उसने गोली चलाकर वहीं मौके पर छोड़ दिया था। उसके पास एक और अवैध हथियार है। जिसको उसने गांव कबूलपुर के पास छुपा रखा है। जिस पर अपराध शाखा की टीम निशानदेही व बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर गांव कबूलपुर क्षेत्र में मौका पर पहुंची। 

जहां पर आरोपी को अवैध हथियार बरामद कराने को कहा, तो इसी दौरान आरोपी ने अचानक मौका पर पड़े पत्थरों के ढेर से अवैध हथियार निकाल कर पुलिस टीम पर फायर किया और भागने लगा। जिसको रुकने के लिए कहा गया तो उसने दोबारा पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मार दी। 

उसके बाद उसको इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटनाक्रम के संबंध में थाना सेक्टर 58 में आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन के विरुद्ध हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौका से एक देशी पिस्टल, 4 जिंदा रौंद व 2 खाली रौंद मिले। पुलिस ने इस पूरी मुहिम को आपरेशन ट्रैकडाउन का नाम दिया। उन्होंने बताया कि अब आरोपी से पूछताछ में यह पूछा जाएगा कि हथियार कहां से लेकर आया है।
विज्ञापन

एक माह में ली थी आठ सिम
जतिन ने एक माह में आठ मोबाइल सिम ली थी। ताकि एक नंबर ब्लाक होने पर वह दूसरे से फोन कर सके। इसके साथ ही आरोपी की पहली मुलाकात छात्रा से कुछ समय पहले डांस क्लास में हुई थी। तभी से वह उसका पीछा करने लगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें