फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम चौक पर जाम हुआ आम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक लाइट नहीं होने के कारण करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के प्रमुख चौराहों में से एक नीलम चौक पर जाम लगना आम बात हो गई है। ट्रैफिक लाइट नहीं होने के कारण चौराहे पर चारों तरफ से वाहन आ जाते हैं जिसके कारण जाम लग जाता है। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे नीलम चौक पर चारों तरफ से वाहन आने के बाद जाम लग गया। चौराहे पर आम तौर पर ट्रैफिक हवलदार नहीं नजर आता है। कभी-कभी एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किया जाता है। जो व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अपर्याप्त होता है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि इस प्रमुख चौराहे पर लंबे समय से जाम का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां नियमित रूप से ट्रैफिक हवलदार की तैनाती की जाए। नलिन नाम के एक यात्री ने बताया कि अभी दोपहर का समय है। तब यह हाल है, जब लोग शाम को अपने-अपने कार्यालयों और घरों से निकलेंगे तो और भी बुरा हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें