फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोमांचक मुकाबले में चार रन से जीती जायको की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
-नौवें नंबर पर आए अपूर्व ने बनाए 62 रन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जायको स्थित गौंछी क्रिकेट मैदान पर बुधवार को जायको अकादमी ने हिम्मत अकादमी को चार रन से हराया। 30 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई जायको की टीम ने आठ विकेट पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए नंबर नौवें पर आए अपूर्व ने 62 रन बनाए। फरहान ने 21 और अरुण ने 19 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

हिम्मत अकादमी के लिए बलराम, समर, निहाल, प्रणव और अमन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब पारी में हिम्मत अकादमी मैच की आखिरी गेंद पर सिमट गई। टीम के लिए निहाल ने 39 और कोमल यादव ने 10 रन बनाए। जायको के अपूर्व ने तीन और रुद्राक्ष ने दो विकेट चटकाए। अपूर्व को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें