फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई: पोर्टल नहीं चलने से छात्र नहीं भर सकें ऑनलाइन फार्म

Wed, 09 Aug 2023 09:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पूर्व शेड्यूल के अनुसार बुधवार से ऑन द स्पाॅट दाखिला प्रकिया शुरू हो गई। पोर्टल नहीं चलने से जिले में एक भी दाखिले नहीं हुए। इस दौरान आवेदन करने के लिए पहुंचे विद्यार्थियों के हाथ निराशा लगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल तकनीकी खामी के कारण नहीं चल पाया है। इसे दुरुस्त किया जा रहा है। बृहस्पतिवार से यह सुचारू ढंग से काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार आज सुबह नौ बजे से ही ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र संस्थान पहुंचने लगे, लेकिन पोर्टल नहीं चला। ओल्ड फरीदाबाद स्थित महिला आईटीआई की प्रधानाचार्य संतोष का कहना है कि पोर्टल में तकनीकी खामियां होने के कारण आज दिन भर पोर्टल नहीं चला। इसके कारण संस्थान में एक भी आवेदन फार्म नहीं भरे जा सकें। मालूम हो कि संस्थान में रिक्त सीटों पर 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर संबंधित संस्थानों में ऑन द स्पॉट दाखिला लिया जा सकता है। जबकि, फीस 26 अगस्त तक जमा करा सकते है। आठ आईटीआई में करीब 21 ट्रेड में करीब 2274 सीटे हैं। इनमें अभी तक कुछ ट्रेड का छोड़कर 50 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त है। कई संस्थानों में कुछ ट्रेड में एक भी दाखिले नहीं हुए हैं। आईटीआई प्रशासन दाखिले के लिए युवाओं को प्रेरित करने में भी जुटा है।
विज्ञापन

वर्जन
सुबह से सर्वर में दिक्कत रहा है। संस्थान में बुधवार को एक भी दाखिले नहीं हो सकें। छात्रों को बृहस्पतिवार को बुलाया गया है।
- ओम प्रकाश, ऊंचागांव आईटीआई प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें