फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुबह से छाए रहे बादल लेकिन नहीं हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
इस हफ्ते बारिश की बनी रहेगी संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में बुधवार को जमकर बारिश हुई। कई जगह जलभराव हो गया। वहीं, बृहस्पतिवार को भी सुबह से बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश न होने के कारण लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा।
जिले में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को बारिश न होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। हालांकि इलाके में पहले के मुकाबले तापमान कुछ कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27 व अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें