फरीदाबाद। महिला थाना सेंट्रल की टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली के प्रहलादपुर निवासी धीरज के खिलाफ पीड़िता ने 12 जुलाई को दुष्कर्म की शिकायत दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। आरोपी से पूछताछ के बाद वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने सेक्टर 37 स्थित एक मॉल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद -