फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हितों के लिए किसान क्लब का होना जरूरी : डॉ. रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने प्रगतिशील किसानों को बुधवार को लघु सचिवालय सेक्टर-12 में बैठक कर किसान क्लब के महत्व के बारे में बताया। बैठक में बताया गया कि किसान क्लब के बनने से तकनीकी ज्ञान का हस्तांतरण व बिक्री उत्पाद में सहायता मिलेगी। डॉ. रमेश ने कहा कि किसानों के हितों के लिए किसान क्लब का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि भावांतर भरपाई योजना में किसान 21 फसलों का लाभ ले सकते हैं। इफको के महाप्रबंधक ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के लाभ के बारे में किसानों को जानकारी दी। किसानों से आह्वान किया गया कि विभाग की महत्वपूर्ण स्कीमों जैसे मेरा पानी मेरी विरासत, प्राकृतिक खेती, बायोगैस प्लांट आदि स्कीमों का किसान भरपूर लाभ उठाएं। प्रगतिशील किसानों ने मीटिंग में निर्णय लिया कि उप कृषि निदेशक डाॅ. पवन कुमार शर्मा के आह्वान पर जिले में किसान क्लब का गठन करेंगे। इसमें कृषि विभाग से डाॅ. आनन्द प्रकाश, डाॅ. अरूण दहिया, डाॅ. विनित कुमार, वरुण व नितिन आदि ने भी किसानों को कृषि संबंधित स्कीमों के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान सुभाष सरपंच गांव अरूआ, देवेंद्र शर्मा गांव पन्हेडा कलां, देवेन्द्र तवर, प्रहलाद सिंह व जितेन्द्र समेत अन्य किसान मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें