फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 : बेहतर भागीदारी निभाने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में दो प्रोजेक्ट किलकारी और पाठशाला को किया गया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जी-20 सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से नई पहल को शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य देशभर में मूलभूत शिक्षा और साक्षरता ज्ञान को बढ़ावा देना है। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। जी-20 के तहत जिले में दो प्रोजेक्ट किलकारी और पाठशाला को शुरू किए गए हैं। इसमें बेहतर भागीदारी निभाने वाले शिक्षकों को मंगलवार को ग्रेटर फरीदाबाद मॉर्डन दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्कूल में जी-20 के सम्मेलन में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जन भागीदारी का पूरा कार्यक्रम एक सफलता का पर्याय बन गया है। जी-20 के तहत शिक्षा विभाग के शिक्षक स्कूलों में बाल गीत लेखन और कई अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चो को पढ़ा रहे हैं। ऐसे बेहतरीन ट्रेनर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूल के सौ से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य विशेष रूप से मिश्रित शिक्षा के संदर्भ में मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करने (एफएलएन) को बढ़ावा देना और उसका समर्थन करना है। शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ साझेदारी की है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता सुनिश्चित करने के लिए देश भर में जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कार्यशालाओं, प्रदर्शनियों, सेमिनारों और सम्मेलनों सहित कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इन कार्यक्रमों का आयोजन देश भर में राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत और विद्यालय स्तर पर व्यापक रूप से किया जाएगा और ताकि हर वर्ग के लोगों को इसमें शामिल किया जा सके। इस मौके पर सराय स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र मनंचदा, सेक्टर 55 आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेंद्र सरौत, एमडीआईपीएस के यूएस वर्मा आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें