फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सिंचाई विभाग ने 50 झुग्गियां तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस बल की मौजूदगी के चलते लोग नहीं कर सके विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सिचाई विभाग ने मंगलवार को सेक्टर 29 से खेड़ीपुल के पास तक अवैध रूप से बनी करीब 50 झुग्गियों को तोड़ दिया। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस बल के सामने उनकी एक न चली। इस मौके पर सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मोहित वशिष्ठ व हितेश धरीवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर झुग्गियां बना लीं थीं। जिला उपायुक्त के आदेश पर मंगलवार सुबह दल बल के साथ टीम पहुंच गई। इससे पहले उन लोगों को झुग्गियाें को खाली करने का नोटिस भी जारी कर दिया गया था। उस समय भी जो झुग्गियां व घर बने हुए थे, उनको तोड़ा गया। घर टूटने का कुछ लोगों ने विरोध भी किया। उन लोगों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से यहां पर अपना घर बना कर रह रहे थे। यह सोचकर कि एक छत मिलेगी, लेकिन आज विभाग के लोगों ने उनके आशियानों को तोड़ दिया है। यह अवैध है या वैध, यह पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें