फरीदाबाद। सेक्टर-46 निवासी देव चपराना से लेजर वैली अपार्टमेंट के पास आईफोन छीन लिया गया। यह वारदात 21 नवंबर को हुई। छीने गए आईफोन की कीमत 1.20 लाख रुपये है। देव अपने छोटे भाई की घुड़चढ़ी के लिए परिवार के साथ प्राचीन मंदिर जा रहे थे। लेजर वैली अपार्टमेंट के पास वह फोन पर बात कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक पर आए एक झपटमार ने उनका फोन छीन लिया। देव बाइक सवार का चेहरा नहीं देख सके। शादी के कार्यक्रम के कारण उन्होंने 21 नवंबर को शिकायत नहीं दी। अगले दिन 22 नवंबर को सूरजकुंड थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी और फोन की तलाश की जा रही है। संवाद