फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीडीपीओ करेंगे पावसर गांव में प्लॉट सर्वेक्षण की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। उपमंडल के गांव पावसर में मुफ्त प्लॉट योजना के लिए किए गए सर्वेक्षण की मिली शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है । ग्रामीणों ने सीएम विंडो पोर्टल एवं जिला उपायुक्त को इस संदर्भ में शिकायत दी थी। सीएम विंडो शिकायत पोर्टल पर मिली शिकायत को पंचायत राज के प्रशासनिक सचिव ने गंभीरता से लिया। उन्होंने स्वत: संज्ञान लेकर विभागीय महानिदेशक को आदेश दिए कि जांच गहनता से करके आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

महानिदेशक ने इस संदर्भ में जिला परिषद पलवल के सीईओ जितेंद्र कुमार को जांच कराने के आदेश जारी किए है। सीईओ ने शिकायत की जांच की जिम्मेदारी हथीन के बीडीपीओं जितेंद्र सिंह चौहान को सौंपी है। बीडीपीओं का कहना है कि जांच निष्पक्षता से करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गांव पावसर निवासी सजिद, रणजीत, जीतू, इरशाद ,सफ़िया एवं जुनैद ने सीएम विंडो शिकायत पोर्टल पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम के सरपंच एवं सचिव ने जो सर्वेक्षण किया है। उसके तहत भूमिहीन एवं गरीबों को प्लाटों से वंचित किया जा रहा है। पात्रों को प्लॉट न देकर चहेतों एवं धनाढ्य लोगों को प्लॉट दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें