फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीरज फरीदपुर गैंग के बदमाश से हथियारों की तस्करी के बारे में की जा रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार 50 हजार रुपये के इनामी एवं नीरज फरीदपुर गैंग के बदमाश सोनू उर्फ प्रमोद से एसटीएफ की पूछताछ जारी है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, जहां उससे हथियारों की सप्लाई चेन, गैंग के अन्य बदमाशों और अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

वहीं, इसी मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किए गए गांव मिल्कगनी निवासी ललित का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल एसटीएफ प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि सोनू से रिमांड के दौरान और महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है। जांच का फोकस अवैध हथियारों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने पर है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें