फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
फरीदाबाद में मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश का आनंद लेते दो पहिया वाहन चालक लोगों को उमस भरी गर्मी
विज्ञापन
तिगांव में सबसे अधिक 46 मिमी बारिश दर्ज, अधिकांश इलाकों में सामान्य रहा जनजीवन, बुधवार को भी बारिश के आसार
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में मंगलवार को शाम के समय हुई रुक-रुककर बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि तिगांव क्षेत्र में सबसे अधिक 46 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।


जिला प्रशासन के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जिले में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। तिगांव में 46 मिमी बारिश हुई, जबकि गौंछी में 21 मिमी, बल्लभगढ़ में 20 मिमी, दयालपुर में 17 मिमी, मोहना में 11 मिमी, बड़खल में 8 मिमी, फरीदाबाद शहर में 4 मिमी और धौज में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण और बाहरी क्षेत्रों में शहर की तुलना में अधिक वर्षा हुई।
विज्ञापन



मंगलवार शाम करीब चार बजे हुई बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा हो गया था, लेकिन नगर निगम की टीमों ने समय रहते जल निकासी कर दी। इसके चलते प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य बना रहा। शाम को कार्यालयों की छुट्टी के समय एक बार फिर तेज बारिश होने से घर लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन चालक फ्लाईओवर के नीचे रुककर बारिश थमने का इंतजार करते दिखाई दिए, जबकि कुछ लोगों ने बारिश का आनंद भी लिया।


बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने के बावजूद तापमान में गिरावट से लोगों को राहत महसूस हुई। पिछले कई दिनों से उमस और तेज धूप के कारण लोग परेशान थे। मंगलवार की बारिश से बाजारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी मौसम खुशनुमा नजर आया।
विज्ञापन



तापमान में आई कमी

मंगलवार को फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट भी दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें