फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अगले सप्ताह तक रुक-रुककर बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में बुधवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश का असर बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन देखने को मिला। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें