फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिनभर रही बादलों की आवाजाही, बारिश नहीं होने से बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में शनिवार को दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल रखा। सुबह से हल्की धूप निकलने के कारण वातावरण में नमी बनी रही, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस और बढ़ गई।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को कई बार बादल छाए, लेकिन बिना बरसे आगे बढ़ गए। बारिश नहीं होने से सड़कों और बाजारों में निकले लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, राहत की बात यह है कि रविवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज से शहर में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। अब लोगों की निगाहें मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर टिकी हैं और सभी को बारिश का इंतजार है, जिससे मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें