फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लगातार पड़ रही गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग धूप से बचने के लिए घरों और छायादार स्थानों में रहने को मजबूर दिखे।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। बाजारों में दोपहर के समय भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को हुई। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और छायादार स्थानों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का एवं पौष्टिक भोजन करने, बिना आवश्यकता तेज धूप में बाहर नहीं निकलने और बाहर जाते समय सिर को ढककर रखने की सलाह दी। साथ ही लू और डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें