फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, बारिश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच शनिवार को तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही धूप का असर तेज रहा। दोपहर होते-होते गर्मी और उमस के कारण लोग पसीने से बेहाल नजर आए। जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख सड़कों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। तेज धूप के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी सफर के दौरान परेशानी हुई। कई लोग गर्मी से बचने के लिए पेड़-पौधों और दुकानों के बाहर बनी छांव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम में बदलाव का दौर जारी रहने से बारिश की संभावना भी बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से शहर में कभी तेज धूप तो कभी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बारिश होने के बाद लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलती है, लेकिन धूप निकलते ही स्थिति फिर असहज हो जाती है। शहरवासियों का कहना है कि उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। अब लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी और उमस से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें