फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समाधान शिविर में राशन कार्ड, अतिक्रमण और बिजली से जुड़ी शिकायतों पर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अमित कुमार ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही संज्ञान लिया गया। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों के अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस कार्यप्रणाली और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए कि इन सभी मुद्दों का त्वरित और समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें