फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीबीएसई के परीक्षार्थियों ने पेपर पर लिखा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
केस स्टडी और मानचित्र आधारित सवालों को हल करने में हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में सोमवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षार्थियों ने इतिहास की परीक्षा दी। पेपर में हड़प्पा सभ्यता, मुगल साम्राज्य, जैन और बौद्ध धर्म से संबंधित प्रश्न पूछे गए। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर में आधुनिक, मध्य और प्राचीन इतिहास से मिश्रित प्रश्न पूछे गए। उन्होंने बताया कि केस स्टडी और मानचित्र आधारित सवालों को हल करने में थोड़ी परेशानी हुई। परीक्षार्थियों के अनुसार, इतिहास के पेपर में एमसीक्यू काफी आसान आए थे। तीन-तीन अंकों के प्रश्न भी सामान्य स्तर के थे। इसके अलावा आठ-आठ अंकों के प्रश्न सामान्य से मध्यम स्तर के थे। परीक्षार्थियों ने कहा कि इस इतिहास का पेपर आसान और स्कोरिंग रहा है। जिसने भी ठीक से पढ़ाई की है वो अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर में अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी पर ही आधारित थे। कोई प्रश्न सिलेबस से बाहर नहीं आया था।
छात्र बोले- मानचित्र के सवालों ने किया परेशान

पेपर बहुत आसान आया था। इस बार एमसीक्यू भी पिछले पेपर की तुलना में आसान थे। पेपर हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। - हितेश

मेरा सेट सरल था। पेपर में तीन-तीन अंकों के प्रश्न भी सामान्य ही थे। मैंने सभी सवाल समय से पहले ही हल कर लिए। - यश

पेपर बहुत अच्छा गया है। हालांकि, मुझे मानचित्र वाले सवालों को हल करने में थोड़ी परेशानी हुई। - वंश

सभी प्रश्न एनसीईआरटी पर आधारित थे। जो स्कूल में पढ़ाया गया, उसी में से पूछा गया। पेपर में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। - नितिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें