फरीदाबाद। जिले में हाफ मैराथन-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 27 सितंबर को आयोजित होने वाली मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इसमें 5, 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग, औद्योगिक संगठनों, ग्रामीण क्षेत्रों, खेल संस्थानों और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। ब्यूरो