मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने 18 अगस्त को सूरजकुंड क्षेत्र के अनंगपुर पहाड़ के जंगल में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली थी कि खड़िया खान क्षेत्र में कच्ची शराब तैयार कर कैनों में भरकर सप्लाई की जा रही है।
पुलिस को साथ लेकर छापा मारने पर मौके पर शराब की भट्ठी चालू हालत में मिली। टीम ने बलजीत निवासी अनंगपुर और रवि उर्फ रविन्द्र निवासी पछोला मोहल्ला, अनंगपुर को काबू किया। मौके से करीब तीन-चार लीटर तैयार कच्ची शराब, 150 लीटर लाहन, भट्ठी, ड्रम, मिट्टी का डकोला, धातु का देगचा व अन्य उपकरण बरामद हुए। एक मोटरसाइकिल भी मिली। बरामद शराब और लाहन के नमूने सील कर दिए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजकुंड में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।