फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कनेक्शन और कॉलोनी नियमितीकरण के समाधान के निर्देश

विज्ञापन
जनसुनवाई करते राज्य मंत्री राजेश नागर फोटो मंत्री कार्यालय
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में मंत्री राजेश नागर खुले दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार में मंत्री राजेश नागर ने रविवार को अपने निवास भतौला पर आयोजित खुले दरबार में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बिजली कनेक्शन, कॉलोनी नियमितीकरण और अन्य स्थानीय मुद्दों से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

खुले दरबार में पार्षद लाल मिश्रा के साथ पहुंचे नहर पार स्थित साईं धाम कॉलोनी के निवासियों ने मंत्री को बताया कि उन्हें बिजली निगम की ओर से बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। इस पर मंत्री राजेश नागर ने तत्काल बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता से फोन पर बातचीत कर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं मलेरना गांव के रामनगर क्षेत्र के निवासियों ने डीटीपी इंफोर्समेंट की संभावित कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बताया कि कॉलोनी का मामला नियमितीकरण प्रक्रिया में है और जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी होने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को सभी तथ्यों की जानकारी लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों के साथ पहुंचे पार्षद प्रदीप टोंगर ने कहा कि मंत्री राजेश नागर लगातार आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें