फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रात्रि ठहराव कार्यक्रम में आई 15 शिकायतों के समाधान के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
-खंड एवं पंचायत विकास कार्यालय में साढ़े पांच बजे तक चला कार्यक्रम, नहीं रुके वरिष्ठ अधिकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को तय समय पर मिले और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो, इसी उद्देश्य से बुधवार को पुन्हाना शहर केखंड एवं पंचायत विकास अधिकारी कार्यालय में प्रशासन द्वारा रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम दोपहर तीन बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक चला। इस दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। प्रशासन की ओर से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। हालांकि कार्यक्रम को रात्रि ठहराव के रूप में घोषित किया गया था, लेकिन अधिकारियों द्वारा रात्रि विश्राम नहीं किए जाने को लेकर शहर में चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर सवाल भी उठे कि जब कार्यक्रम रात्रि ठहराव के नाम पर आयोजित किया गया था तो अधिकारियों का रुकना अपेक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 15 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें अधिकांश शिकायतें शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति, जल निकासी व्यवस्था और सीवरेज संबंधी समस्याओं से जुड़ी थीं। कई लोगों ने मोहल्लों में जलभराव और टूटी सड़कों से हो रही परेशानी को लेकर शिकायतें सौंपी। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा कुछ पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं। उन्होंने पेयजल आपूर्ति, नालों की सफाई और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत जैसे मुद्दे उठाए। प्रशासन की ओर से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
फोटो: कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याएं सुनते उपायुक्त अखिल पिलानी व एसपी राजेश कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें