फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराएंगी संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राजस्थान एसोसिएशन भवन सेक्टर-10 में शहर की सामाजिक संगठनों के साथ जिला रेडक्रास सोसाइटी की एक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें घरों के अंदर क्वारंटीन रहकर ऑक्सीजन ले रहे कोरोना मरीजों को सिलिंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रेडक्रास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की आवश्यकता ज्यादा है। यह बीमारी इतनी घातक है कि मरीज के फेफड़ों को क्षति पहुंचा रही है। जिसके कारण ऑक्सीजन की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार के निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को नोडल एजेंसी की जिम्मेदारी दी गई है। सामाजिक दूरी की वजह से अभी कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। जिस भी जरूरतमंद को ऑक्सीजन की जरूरत है, वे ऑक्सीजन एचआरवाई डॉट इन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सह सचिव बिजेंद्र सौरोत ने बताया कि जो डॉक्टर मरीज का इलाज कर रहे हैं। उनकी पर्ची, आधार कार्ड सहित कुछ दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
प्लाज्मा कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल ने बताया कि ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए फरीदाबाद को विभिन्न जोनों में बांटा जाएगा। जिसके माध्यम से सक्रिय स्वयंसेवी संस्थाओं को ऑक्सीजन पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। एसडीएम अपराजिता के मार्गदर्शन में एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। जिसमें सभी संस्थाओं को जोड़ा गया है। रविवार को पोर्टल के माध्यम से 31 लोगों का आवेदन आया था। जिसमें से 10 लोगों को सिलिंडर मुहैया करा दिया गया है। 20 को पूरा करने का बंदोबस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें