फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच करेगा इंस्पेक्टर रैंक का डॉग शेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल की डॉग स्क्वाड टीम का हिस्सा है शेरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के रेल यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ आरपीएफ और जीआरपी के हाथों में ही नहीं है इनके साथ इंस्पेक्टर रैंक का डॉग शेरा भी है। जो अब प्रत्येक सप्ताह फरीदाबाद के रेलवे स्टेशनों पर किसी भी संदिग्ध वस्तुओं की जांच पड़ताल करने पहुंचेगा।

बता दें कि शेरा रेलवे सुरक्षा बल की डॉग स्क्वाड टीम का हिस्सा है। जो कि सिर्फ फरीदाबाद ही नहीं हजरत निजामुद्दीन, बल्लभगढ़ और पलवल के रेलवे स्टेशनों पर भी अपनी पैनी नजर रखेगा। शेरा को किसी भी प्रकार के विस्फोटक पदार्थों को पकड़ना बेहद आसानी से आता है। यही कारण है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए शेरा को और सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ पुलिस कर्मियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब शेरा को रेलवे स्टेशनों पर इस तरह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह अपनी तारीख के अनुसार कई बार फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल के लिए आता रहा है। हालांकि त्योहारों को देखते हुए उसकी सक्रियता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें