फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूल फीस जमा न करने पर मासूम की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले के पुन्हाना क्षेत्र के गांव शाह चाेखा स्थित एक निजी स्कूल में फीस को लेकर मासूम छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने थाना प्रभारी, जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित इम्तियाज़ निवासी मुंढेता ने बताया कि उसका 6 वर्षीय छोटा भाई मुरसलीम समर मॉडर्न स्कूल शाह चोखा में पढ़ता है। 17 मार्च की सुबह स्कूल पहुंचने पर शिक्षक अजरुद्दीन ने उससे पेपर फीस मांगी। बच्चे द्वारा अगले दिन फीस लाने की बात कहने पर शिक्षक ने कथित तौर पर उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और धमकी दी। जब इम्तियाज़ स्कूल पहुंचा और विरोध जताया तो शिक्षक ने उसके साथ भी गाली-गलौज की। आरोप है कि मौके पर पहुंचे स्कूल संचालक ज्ञान चंद ने भी अभद्र व्यवहार करते हुए धमकाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें