संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कम्युनिटी काॅलेज फाॅर स्किल डेवलेपमेंट की ओर से बैचलर ऑफ वोकेशनल पाठ्यक्रम के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू और सुखदेव सिंह मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता जेसी बोस के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को बढ़ते रोजगार अवसर के विषय में जानकारी दी। उन्होंने पढ़ाई के दौरान व्यावहारिक अनुभवों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों को व्यावहारिक अभ्यास को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही नई उभरती प्रौद्योगिकियों और बाजार के रुझानों के अनुरूप कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित किया।